पटना सिटी :- पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने के प्रचार अभियान के अंतिम दिन आज भाजपा सहित तमाम घटक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। इससे पहले कि चुनावी शोर थमे, पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा ने पूरे दल बल के साथ विभिन्न वार्डों का सघन दौरा किया, लोगों से मुलाकात की और समर्थन मांगा। तख्त श्रीहरिमंदिर के चारों ओर फैले वार्ड के एनडीए समर्थकों नेउन्हें निश्चिंत किया, थोक भाव में मतदान की बात कही।
एनडीए प्रत्याशी प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा के पक्ष में आज सुबह विभिन्न वार्डों में प्रभात फेरी निकाल कमल छाप पर बटन दबा कर विजयी बनाने की अपील की गई। वार्ड नंबर 66 में पटना महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, पार्षद प्रतिनिधि सह पूर्व पार्षद मनोज गोप के नेतृत्व वार्ड भ्रमण कर रत्नेश कुशवाहा को कमल छाप पर बटन दबा कर विजयी बनाने की अपील की।
वार्ड भ्रमण में दर्जनों युवा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद, नंदकिशोर यादव,रत्नेश कुशवाहा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उधर नुक्कड़ सभाओं का दौर भी जारी रहा। भाजपा जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने अगमकुंआ, गुलजार बाग, दीपनगर, नून की चौराहा में नुक्कड़ सभा की । नित्यानंद चंद्रवशी,संजीव मेहता, राजकुमार पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एन डी ए गठबंधन की सरकार किसानों, व्यवसायियों, छात्रों एवम् युवाओं के उत्थान के लिए प्रयत्नशील हैं। बिहार के प्रगति के लिए कमल छाप पर बटन दबा कर भाजपा प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा को विजयी बनाए।
चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत