गुरु गोबिन्द सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब तख्त पटना साहिब में सुषोभित

arun raj
arun raj
2 Min Read


पटना :- गुरु गोबिन्द सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब लेकर दिल्ली के गुरुद्वारा मोती साहिब से चलकर चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा तख्त पटना साहिब पहुंची जहां गुरु साहिब और माता जी के जोड़ा साहिब को सदा के लिए तख्त पटना साहिब में दीवान हाल के पीछे गुंबद में सुषोभित किया जहां संगत उनके दर्षन कर सकेगी। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने परिवार सहित उपस्थित रहकर गुरु चरण यात्रा का समापन करवाया। इस मौके पर तख्त पटना साहिब कमेटी के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह, एडीषनल हैड ग्रन्थी ज्ञानी दलीप सिंह, ज्ञानी गुरदयाल सिंह, अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह, मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह, सुमित सिंह कलसी, सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह, मैनेजर पपिन्दर सिंह ने यात्रा मंे षामिल पांच प्यारे साहिबान एवं हरदीप सिंह पुरी परिवार को सिरोपा भेंट कर सम्मानिन्त किया। सः जगजोत सिंह सोही सहित अन्य कमेटी सदस्यों ने इ्रप्रीत सिंह बक्षी, यात्रा के कोरडीनेटर जसबीर सिंह धाम एवं इंचार्ज हरजीत सिंह को भी सम्मानिन्त किया।
सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि गुरु चरण यात्रा कल सासाराम से चलकर देर रात्रि में गुरुद्वारा गुरु का बाग पहुंची थी जहां से आज सुबह नगर कीर्तन के रुप में चलकर तख्त पटना साहिब पहुंची जहां गुरु साहिब और माता साहिब के जोड़ा साहिब दीवान हाल के पीछे वाले गुंबद में सदा के लिए सुषोभित कर दिया गया जहां संगत उनके दर्षन कर सकेगी।

Share this Article