पटना सिटी:- महागठबंधन के पटना साहिब 184 विधानसभा प्रधान कार्यालय में देश की प्रथम महिला आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का 41 वा शहादत दिवस एवं लोह पुरुष देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल 150वा जयंती सभी महागठबंधन के नेताओं के साथ मनाई गई।
1984 में हिंदुस्तान को बिखेरनी की कोशिश हुई थी श्रीमती इंदिरा गांधी के हत्या करके आज श्रीमती इंदिरा गांधी की जरूरत या उनके किए हुए कार्यों के सराहनीय उल्लेख किया जाता है बैंक की राष्ट्रीयकरण हो महिलाओं को सशक्तिकरण हरित क्रांति गरीबों को आगे बढ़ने का आर्थिक नीति सुदृढ़ करने की या पाकिस्तान के दो टुकड़ों में बांटने का देश की अखंडता के लिए अपने को कुर्बान करने वाली इंदिरा गांधी को आज विश्व याद करता है।
वहीं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के लॉ इन ऑर्डर भारत के सीमाओं की रक्षा और अनेकों कार्यों को सरदार पटेल हिंदुस्तान की मजबूती के लिए अखंडता के लिए जाने जाते है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से 184 विधानसभा महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शशांत शेखर ने पुष्पांजलि श्रद्धांजलि कर अपनी बात रखी और उन्होंने कहा कि आज इस चुनाव के महापर्व में ऐसे दो शख्सियतों के किए हुए कार्यों का उल्लेख चुनावी सभा में हर लोगों को उनके द्वारा हिंदुस्तान को आगे बढ़ने का बिहार को मजबूत करने की संकल्प इन नेताओं ने ली थी।
सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके किए हुए कार्यों पर हम चले और छुटे हुए कार्यों को उनके दिए हुए प्रेरणा के अनुसार आम जनता के बीच करने की जरूरत है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद शिव मेहता , देव रतन प्रसाद, कांग्रेस पार्षद मनोज मेहता ,शरीफ रंगरेज ,सरदार जगजीत सिंह ,सरदार चंद्रपाल सिंह, पप्पू गुप्ता ,मुन्ना जायसवाल ,प्रखंड अध्यक्ष शमीम अख्तर, प्रखंड अध्यक्ष अभय जायसवाल ,राजद नेत्री सरोज देवी ,शकुंतला देवी, विधानसभा पटना साहिब पर्यवेक्षक मोहम्मद रफी साहब ,रामेश्वर पासवान ,रघुनाथ यादव, अनिल यादव, इंजीनियर अजीत यादव ,शंभू नाथ मेहता ,युवा राजद नेता मिस्टर राणा ,प्रेम कुमार ठाकुर ,विजय कुमार, ठाकुर सुजीत यादव समेत सभी कार्यकर्ता एवं नेता सैकड़ो की तादात में श्रीमती इंदिरा गांधी अमर रहे जब तक सूरज चांद रहेगा इंदिरा तेरा नाम रहेगा सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे।
दो महान विभूतियों का पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन महागठबंधन कार्यालय में हुआ