पटना:- चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन खरना के मौके पर जनता सेवा समिति ,पटना द्वारा गुड़ की मंडी ,अर्फ़ावाद में जरूरतमंद 200 जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि छठ महापर्व शुद्धता का प्रतीक है और इस पर्व में सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हैं इसी को लेकर जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच आज छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया है यह प्रसाद वितरण पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार मेहता, अरुण स्वर्णकार, रामबाबू पाल, चिंटू राम, अंजनी कुमार वर्मा, छोटू राम, रंजीत कुमार गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।