पटना:- एक व्यक्ति द्वारा अथमलगोला थाना में सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है तथा उसका शव सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरे में बंद अवस्था में खेत में फेका पाया गया है।
उक्त प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर FSL टीम के सहयोग से साक्ष्य संकलन किया गया तथा आस-पास के लोगों से उक्त घटना के संदर्भ में पूछताछ की गई ।
अनुसंधान के क्रम में एक संदिग्ध बालक से पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि उसने मृतका के साथ दुष्कर्म किया तथा उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद उसने अपनी माॅ को कहानी बनाकर बताया जिसके बाद वह और उसकी माॅ द्वारा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को सफेद बोरे में भरकर खेत के बीचो बीच छिपा दिया गया।
उक्त घटना का सफल उद्भेदन महज 12 घंटे के अंदर करते हुए इसमें संलिप्त विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया तथा विधि विरूद्ध बालक की माॅ को गिरफ्तार किया गया है।
इस पूरे मामले का खुलासा ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने किया है।