पटना:- पटना साहिब के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना में मेट्रो के परिचालन के उद्घाटन के अवसर पर बहुत ही हर्ष प्रकट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार सरकार का हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने यह स्मरण दिलाया कि जब पटना मेट्रो की केंद्रीय मंत्रिपरिषद के द्वारा पारित हुआ था तो केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने ही मीडिया में सूचना दी थी। श्री प्रसाद लगातार पटना मेट्रो का निरीक्षण करते रहे हैं। आज इसके आरंभिक चरण का उद्घाटन हुआ है जिसमें प्रथम चरण में तीन मेट्रो स्टेशन ISBT, जीरोमाइल और भूतनाथ को जोड़ते हुए कुल 4.3 किमी लंबे रूट पर पटना मेट्रो चलेगी और श्री प्रसाद ने आशा जताई है कि जल्द ही शेष कार्य पुरा हो जायेगा। पटना के नागरिकों के लिए मेट्रो की सुविधा बहुत मददगार साबित होगी। श्री प्रसाद ने अधिकारियों से आग्रह किया कि जल्द ही पटना साहिब में भी मेट्रो का लिंकेज किया जाए और पटना के विस्तार को देखते हुए दानापुर से बख्तियारपुर तक मेट्रो को परिचालन किया जाए जनता मेट्रो का पुरा सदुपयोग करेगी ऐसा पूर्ण विश्वाश हैं।