हार के डर से तिलमिलाया विपक्ष गाली गलौज पर उतरा – जद (यू)

arun raj
arun raj
2 Min Read


पटना:- जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं मीडिया पैनलिस्ट डाॅ0 मधुरेंदु पांडेय ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कांग्रेस एवं आरजेडी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए इन दोनों पार्टियों के नेता तिलमिला गए हैं और गाली गलौज की भाषा पर उतर आए हैं। अपनी राजनीतिक जमीन खिसकते देख विपक्षी नेता अब जनता के बीच सार्थक बहस या विकास के मुद्दों पर चर्चा करने की बजाय गाली-गलौज और अशोभनीय भाषा का सहारा ले रहे हैं।

    दुर्भाग्य की बात है कि विपक्ष की यह गिरती राजनीति अब केवल प्रधानमंत्री तक सीमित नहीं रही। उन्होंने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के साथ-साथ उनकी माता जी तक के लिए भी अपमानजनक और असभ्य भाषा का प्रयोग किया है। यह न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है बल्कि पूरे देश की जनता की भावनाओं का अपमान है।
    लोकतंत्र में विचारों की लड़ाई होती है, गाली-गलौज और व्यक्तिगत हमलों की नहीं। यह बिहार की सुसंस्कृत राजनीति और जनता की उम्मीदों का अपमान है। बिहार की जनता ऐसी भाषा को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

    उन्होंने कहा कि जनता भली-भांति समझ रही है कि विपक्ष के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है, न कोई विज़न। यही कारण है कि वे केवल आरोप-प्रत्यारोप और अपशब्दों की राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने पिछले 20 वर्षों में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई पहचान बनाई है। यही विकास-यात्रा हमारी ताकत है और जनता के आशीर्वाद से हम आगे भी इसे जारी रखेंगे।

    विपक्ष चाहे जितना भी भड़काऊ और नकारात्मक राजनीति करे, बिहार की जनता सच और विकास के साथ है।

Share this Article