आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि नीतीश सरकार के संवेदनशील नेतृत्व का प्रमाण – उमेश सिंह कुशवाहा

arun raj
arun raj
2 Min Read


पटना:- बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को बयान जारी कर आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के जनहितकारी निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब आशा कार्यकर्ताओं को ₹1000 के स्थान पर ₹3000 तथा ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव ₹300 के बजाय ₹600 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने और इन कार्यकर्ताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्त्वपूर्ण व दूरदर्शी कदम है।श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह निर्णय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की जनकेंद्रित सोच, संवेदनशील नेतृत्व और नारी सशक्तिकरण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे आशा व ममता कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम छोर तक प्रभावी पहुँच सुनिश्चित होगी।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह निर्णय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की जनकेंद्रित सोच, संवेदनशील नेतृत्व और नारी सशक्तिकरण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे आशा व ममता कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम छोर तक प्रभावी पहुँच सुनिश्चित होगी।

     प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को केंद्र में रखकर नीति-निर्माण करना ही सच्चे सामाजिक न्याय की पहचान है, और विगत दो दशकों से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस सिद्धांत को धरातल पर साकार किया है।

कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त किया कि आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में यह वृद्धि न केवल सामाजिक सरोकारों को नई मजबूती देगी, बल्कि बिहार को समावेशी और सतत विकास के मार्ग पर और अधिक गति प्रदान करेगी।

Share this Article