पटना सिटी:- पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में आवागमन के नए आयाम पर कार्य हो रहे हैं। बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है इसी कड़ी में आज पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन तक 56 करोड़ की लागत से बनने वाले फोर लेन सड़क का निरीक्षण किया।
उपस्थित मीडिया कर्मी को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि जब मैं पथ निर्माण मंत्री था तो बिहार सरकार ने रेलवे से यह जमीन खरीदा था। अब रेलवे ट्रैक को उखाड़ कर फोर लेन सड़क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों के लिए आवागमन के नए आयाम खुलेगे। अशोक राजपथ पर एलिवेटेड रोड बनेंगे। हाल ही में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस योजना का शिलान्यास किया था। यह सड़क 2026 तक आम जनों को आवागमन के लिए उपलब्ध होगा।
गंगा पाथ वे से पटना साहिब स्टेशन तक आवागमन के नए आयाम खुलेगे: नंदकिशोर यादव