arun raj
arun raj
2 Min Read

खोखले आरोपों के सहारे टिकी है तेजस्वी की राजनीति – उमेश सिंह कुशवाहा
पटना 02 जुन 2025
      बिहार जद (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने जारी बयान में कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पूरी राजनीति झूठ, भ्रम और खोखले आरोपों के सहारे चल रही है। जबकि पिछले वर्ष सम्पन्न लोकसभा चुनाव और चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव में जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब बरगलाने की राजनीति को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

      प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा झूठ अब बेअसर साबित हो रहा है। जिनके दामन पर वर्षों के कुशासन के दाग हों, उनके छलपूर्ण दावों पर जनता अब भरोसा नहीं करने वाली।

     उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से मुद्दाविहीन हो चुका है। यही कारण है कि वह कुछेक घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर राजनीतिक मुद्दा बनाने की असफल कोशिश कर रहा है, ताकि सियासी लाभ उठाया जा सके। लेकिन बिहार की जनता अब पूरी तरह जागरूक और सतर्क हो चुकी है।

     श्री कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। उनके खिलाफ मुकदमे तक दर्ज नहीं होते थे। लेकिन आज बिहार में कानून का राज है, अपराधियों के खिलाफ न केवल सख्त कार्रवाई होती है, बल्कि समयबद्ध सज़ा भी सुनिश्चित की जाती है और पीड़ितों को न्याय मिलता है।

    यही अंतर है नीतीश सरकार के सुशासन और लालू-राबड़ी राज के कुशासन में, जिसे तेजस्वी यादव आज तक समझने में असमर्थ हैं।

Share this Article