मुजफ्फरपुर(बिहार):-राजधानी समेत पूरे बिहार में इन दिनों पुलिस महकमा पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त और मुस्तैद दिख रही है,जिसका परिणाम समाने देखने को मिला है जहां मुजफ्फरपुर पुलिस ने सोना लूट मामले खुलासा किया है।इस मामले में पुलिस ने मां बेटा को गिरफ्तार किया है।
बताते चलें कि 2 मई को तुर्की थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी शॉप में अपराधी घुसकर जमकर लूटपाट मचाया और मौके वारदात से नौ दो ग्यारह हो गए, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल करते हुए मां और बेटे को धर दबोचा है।
इस पूरे मामले का खुलासा एसएसपी सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता कर किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी बॉबी ने लूटे गए सोना चांदी को अपनी मां को दे दिया था जहां उसकी मां ने पुलिस के डर से सोना चांदी को घर के पास गोबर के ढेर में छुपा दिया था।
फिलहाल इस मामले में पांच आरोपी अभी भी फरार है जिन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। आगे उन्होंने बताया कि ग्रामीण एसपी विद्या सागर के नेतृत्व में विशेष टीम ने इस मामला का उद्भेदन कर लिया है।मामले में मुख्य आरोपी बॉबी समस्तीपुर जिले के थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिसे पकड़ा गया है।उसके पास से लूटी गई दो बाइक उसके घर से बरामद कर ली गई है। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकृत किया है।इसके साथ ही घटना में लूटी गई ज्वेलरी को अपने मां के पास रखा था जिसको बरामद कर लिया गया है। फरार अन्य पांच आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।
सोना लूटकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा