विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग (18.69 वर्ग मीटर) का पेंटिंग बना बिहार ने रचा इतिहास

arun raj
arun raj
2 Min Read

मधुबनी: बिहार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग (18.69 वर्ग मीटर) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध मिथिला चित्रकला की दिग्गज कलाकार पद्मश्री बऊआ देवी जी के निर्देशन में 50 से अधिक कलाकारों और विद्यार्थियों ने इस अद्भुत कृति को तैयार किया। मिथिला की माटी से फिर एक नई कहानी गढ़ी गई है। कलाकारों ने कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की अद्वितीय पहचान है। साथ ही मधुबनीवासियों ने उपलब्धि को मधुबनी के लिए यह गर्व का क्षण बताया।

रविवार 27 अप्रैल को पटना में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) ke अधिकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार स्पोर्ट्स ऑथोरिटी द्वारा तैयार मधुबनी पेंटिंग (18.69 वर्ग मीटर) के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में शामिल विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग (18.69 वर्ग मीटर) को बनाने में दिग्गज कलाकार पद्मश्री बऊआ देवी जी के निर्देशन में 50 से अधिक कलाकारों और प्रसिद्ध मिथिला चित्रकला के विद्यार्थियों ने इस अद्भुत कृति को तैयार किया। इस मौके पर मधुबनी पेंटिंग से जुड़े कलाकारों ने कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की अद्वितीय पहचान है। साथ ही मधुबनीवासियों ने उपलब्धि को मधुबनी के लिए यह गर्व का क्षण बताया।

Share this Article