चलती बाइक में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

arun raj
arun raj
2 Min Read

नवादा:- नवादा नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक चलती अपाची बाइक में अचानक आग लग गई। यह घटना थाना क्षेत्र के म्यूजियम के समीप हुई है इस घटना में बाइक सवार युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।

युवक नवीन नगर से पचगांवा की ओर जा रहा था। म्यूजियम के पास अचानक बाइक में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में बाइक में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। घटना के समय सड़क पर भीड़ नहीं होने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद युवक काफी परेशान था और रो रहा था। लोगों ने उसे सांत्वना दी और सुरक्षित दूर ले गए। यह नए मॉडल की अपाचे बाइक थी, जो पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई।

Share this Article