पटना सिटी में चली दनादन गोलियां दो लोगों को लगी गोली

arun raj
arun raj
3 Min Read

पटना सिटी से अरुण कुमार:- अपराधी हुए बेलगाम लगातार पटना सिटी इलाके में अपराधी किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे है हालांकि इन सभी अपराधियों को पुलिस पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेजती है इसके बाबजूद भी अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आते है और घटना को अंजाम दे डालते है ।
इसी कड़ी में फिर से एक बार राजधानी पटना से सिटी अनुमंडल के ख़ाजेकला थाना क्षेत्र के लाला टोली इलाके में अपराधियों ने सन्नाटे का फायदा उठाते हुए गोलियों की बौछार कर दी ।

इस गोलीबारी की घटना में दो व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली है जहां दोनों को घायल अवस्था में पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया वही अस्पताल से रेफर कर उसे पटना के पीएमसीएच अस्पताल भेजा गया फिलहाल दोनों व्यक्ति का इलाज चल रहा है बताया जाता है कि दोनों को एक-एक गोली लगी है और एक की हालत नाजुक बताया जा रहा है।
घायल व्यक्ति की पहचान  रविंद्र कुमार उर्फ अटटी और अरविंद के रूप में किया जा रहा है, फिलहाल दोनों घायल का इलाज पटना के PMCH में चल रहा है

घटना की सूचना पर मिलते ही पटना सिटी डीएसपी 2 डॉ0 गौरव कुमार और स्थानीय थाना मौके बरदात पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई हैं वही इस मामले में पटना सिटी डीएसपी 2 डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया है गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है  वहीं डीएसपी 2 डॉक्टर गौरव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो लोगों को लगी है एक का नाम रविंद्र और दूसरे का नाम अरविंद बताया जा रहा है  घटना आपसी विवाद को लेकर हुआ है ‌एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।
मौके वारदात से  दो खोखा भी बरामद किया गया है  दोनों को एक एक गोली लगी है जहां उनका इलाज अभी चल रहा है मामले की छानबीन की जा रही है जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Share this Article