गांधी जी के शहादत दिवस पर बाल रैली निकाली गई

arun raj
arun raj
1 Min Read


पटना:- महात्मा गाँधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर होली विज़न इंटरनेशनल स्कूल, पटना सिटी के बच्चों के द्वारा बापू की झाकियों और स्लोगन लगी तकथियो के साथ बाल रैली निकली गयी।


बच्चों द्वारा आयोजित इस बाल श्रृंखला में बच्चे हाथ में झाड़ू लिए गलियों को साफ करते नजर आये!
बच्चे गाजे बाजे, और ड्रम के थाप पर आम नागरिकों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे थे, विद्यालय प्रांगण से निकली यह रैली पश्चिम दरवाजा, बौली मोड़, होते हुए गुरहट्टा मोड़ पर स्थापित बापू की प्रतिमा पर पहुंची, जहाँ पहुंच कर बापू की प्रतिमा पर निदेशक संतोष कुमार शर्मा, उप प्राचार्या स्नेहा रॉय, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, दयानन्द सहित बच्चों ने भी माल्यार्पण किया,
निदेशक संतोष शर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने यह प्रण लिया की हम सत्य और अहिंसा के प्रणेता महात्मा गाँधी जी के आदर्शो पर चलेंगे, आस पास के परिवेश को स्वच्छ रखेंगे, पीड़ित की सेवा करेंगे तथा सेवा परमो धर्म को आत्मसात करेंगे!
कार्यक्रम में वार्ड 59के पार्षद प्रतिनिधि सहित नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे!

Share this Article