गोपालगंज से :- गोपालगंज में UPSC के छात्र को पैसे की हुई कमी तो 8 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। इस घटना के महज 48 घंटे में पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौप दिया है।वही पुलिस ने अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपहर्ता का नाम अमित कुमार सिंह है।यह यूपी के देवरिया जिले के नेमा गाँव का निवासी है।
इस मामले में गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बीते 26 सितंबर को सूचना मिली कि फुलवरिया थाना के मजीरवा कला गांव से 8 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। इस घटना के बाद त्वरित कारवाई करते हुए एसडीपीओ हथुआ के नेतृत्व में एक टीम और डीआईयू का एक टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर यूपी के एसओजी टीम के सहयोग से 48 घंटे में अपहृत बच्चे को यूपी के देवरिया जिले के नेमा गाँव से सकुशल बरामद कर लिया गया है और मुख्य अपहर्ता को गिरफ्तार किया गया है।
इस घटना में संलिप्त एक और अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।एसपी ने बताया कि अपहरणकर्ता अमित कुमार सिंह UPSC का तैयारी करता था। यूपीएससी की परीक्षा में पैसे की कमी के वजह से अपने भाई के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण कर लिया और बच्चे के परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।एसपी ने कहाकि इस उद्भेदन में शामिल सभी टीम ने सराहनीय काम किया है। बच्चे की बरामदगी को लेकर जो 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था उसे सभी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।