लगातार हो रही बारिश से ओवरब्रिज हुआ क्षतिग्रस्त, मरम्मत कार्य प्रगति पर

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नामो नारायण मिश्रा:- सूबे में हो रही लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त देखने में मिल रही है वहीं गोपालगंज में भी  हो रही लगातार बारिश के कारण  ईस्ट एंड वेस्ट कारीडोर को जोड़ने वाली एनएच-27 का ओभरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं  एनएचएआई के द्वारा ओवरब्रिज से गुजरने वाली सभी गाड़ियों का परिचालन वन वे कर दिया गया है।ताकि कोई भी बड़ा हादसा न हो सके।
बताते चले कि गोपालगंज में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है।इस बारिश के वजह से कुचायकोट थाना के  करमैनी गाव के समीप एन एच27 का ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है। संयोग रहा  है कि  कोई बड़ा हादसा यहाँ नहीं हुआ।

इस क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज की जानकारी जैसे ही  एनएचएआई को मिला ,वैसे ही मौके पर  एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमरेश कुमार शर्मा पहुंचे और सभी वाहनों का परिचालन वनवे  कर दिया है। साथ ही ओवरब्रिज के मरम्मत कार्य  भी शुरु करवा दिया है।वहीं एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमरेश कुमार शर्मा ने बताया कि  लगातार हो रही बारिश के वजह से ओवरब्रिज के किनारे में रेनकट हुआ है। इसका मरम्मत किया जा रहा है चार घंटे में ठीक कर दिया जाएगा। किसी प्रकार का दुर्घटना न हो इसलिए वन वे ट्रैफिक किया गया है।ओवरब्रिज के पूल में गड़बड़ी की शिकायत है जिसे लॉन्ग टाइम में ठीक करा लिया जाएगा।
हालांकि एनएचएआई के लापरवाही से पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके है।और बहुत लोगो की जाने भी जा चुकी है। बहराहाल अब देखना यह है कि एनएचएआई के द्वारा क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य कब तक सही ढंग से किया जाएगा।

Share this Article