बाइक चलाने वाले हो जाए सावधान, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

arun raj
arun raj
1 Min Read

शेखपुरा:बाइक चलाने वाले युवक अक्सर तेज़ रफ्तार, लहरिया कट और रेस लगाने के चक्कर में सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। इस वजह से कई लोग अपनी जान गंवाते हैं या गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, जिससे वे जिंदगी भर अपाहिज बनकर घरों में बैठ जाते हैं।

इसी पर विचार करते हुए, नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र में एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में बाइक चालकों की गाड़ी की कागजात की जांच की गई और उन्हें जरूरी कागजात साथ लेकर चलने की चेतावनी दी गई।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान में बाइक चालकों से उनके गाड़ी के कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और हेलमेट आदि की जांच की गई। इस दौरान 24,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और बाइक चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Share this Article