गंडक नहर में स्नान करने के दौरान 5 बच्चियां पानी में डूबी , दो की तलाश जारी

arun raj
arun raj
2 Min Read


गोपालगंज से नामो नारायण मिश्रा:– गंडक नहर में स्नान करने के दौरान 5 बच्चियां पानी में डूब गई।वही स्थानीय लोगों के सहयोग से तीन बच्चियों को बचा लिया गया। जबकि दो बच्चिया अभी भी लापता  है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने थाना और एसडीआरएफ की टीम को दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर  लापता बच्चियों की तलाश करने में जुट गई है ।

यह पूरी घटना गोपालपुर थाना के लाछपुर गाँव के समीप की है। लापता बच्चियों में लाछपुर गांव निवासी दिलीप खरवार के 12 वर्षीय पुत्री शशिबाला कुमारी और रामदेव गोंड के 11वर्षीय बच्ची छठिया कुमारी शामिल है।

बताते चले की  मंगलवार को देर शाम  लच्छीपुर गाँव के समीप गंडक नहर में पांच लडकिया नहाने गयी थी।नहाने के दौरान सभी लडकिया डूबने लगी।जहाँ स्थानीय लोगो के मदद से तीन लड़कियों को बचा लिया गया।जबकि दो लड़कियां अभी भी लापता है।

इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि लापता लड़कियों की तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है।हालांकि अभी तक किसी लड़की का पता नही चल सका है।अगर कोई अनहोनी होती है तो पीड़ित परिजनों को  आपदा प्रबंधन के तरफ से 4 लाख रुपए मुआवजा की राशि  दिया जाएगा।

Share this Article