पटना:- गुरुवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय, पटना में श्री रवि उज्ज्वल कुशवाहा के नेतृत्व में भारतीय स्वराज मोर्चा का जद(यू0) में विलय हुआ। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह माननीय विधानपार्षद श्री भगवान सिंह कुशवाहा एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा ने भारतीय स्वराज मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि उज्ज्वल कुशवाहा, समाजसेवी श्री आकश कुमार उर्फ राहुल, श्री दीपक कुमार साव, श्री अजीत यादव, श्री जगजीवन राम, श्री आनंद मोहन कुमार उर्फ सोनू कुमार एवं श्री कुणाल शर्मा को जद(यू0) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’, पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव श्री राणा रणधीर सिंह चैहान एवं श्री धीरज कुशवाहा मौजूद रहें।
इस मौके पर श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्री रवि उज्ज्वल कुशवाहा का युवा वर्ग में व्यापक प्रभाव है। भारतीय स्वराज मोर्चा संगठन के माध्यम से वे छात्रों एवं युवाओं के मुद्दों को जोरशोर से उठाते रहे हैं। काफी लंबे समय से राजनीति में उनकी सक्रियता है। आगे श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विकासकार्यों से प्रभावित होकर श्री रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने जद(यू0) में अपने संगठन के विलय का निर्णय किया है, सभी नए साथी पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। हमारे नेता श्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बिहार की 14 करोड़ जनता का माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पर अटूट विश्वास कायम है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े युवा साथी जनता दल (यू0) की ओर आकर्षित हो रहे हैं और यह हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। हमें पूरा विश्वास है कि श्री रवि उज्ज्वल कुशवाहा के नेतृत्व में आए सभी युवा साथी पार्टी को मजबूत बनाने और बिहार को आगे बढ़ाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। श्री मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जद(यू0) किसी खास जाति या किसी परिवार की पार्टी नहीं है, हमारी पार्टी सच्चे समाजवाद की धारणा पर चलती है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रेरित होकर बिहार की तस्वीर बदलने का काम किया है।