गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए कुछ न कुछ करते रहती है इसी कड़ी में पुलिस ने अपहरण हुए एक साल के मासूम बच्चे को 36 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया है साथ ही पुलिस ने बरामद बच्चे को उसके परिजनों को सौप दिया है।
बताते चले की बीते शुक्रवार को मीरगंज थाना के मटिहानी नैन( बरईपट्टी) के बबलू सिंह के बेटे ऋषभ कुमार को बाइक सवार दो अपराधियो ने अपहरण कर लिया था। इस घटना के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर हथुआ एसडीपीयो के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। पुलिस के द्वारा अपहरणकर्ताओ का सीसीटीवी फुटेज जारी कर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया की पुलिस के दबाव में अपराधियो ने मासूम बच्चे ऋषभ को देर रात थावे स्टेशन पर अकेले छोड़कर फरार हो गए थे। जिसे सकुशल बरामद कर बच्चे के परिजनों को सौंप दिया गया है।
वही उन्होंने ने बताया की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों कि पहचान कर कर ली गई है ,अपराधियो के गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हो सकता है कि बाइक सवार अपहरणकर्ता बच्चा चोर गिरोह से जुड़े हुए है। बहरहाल बच्चे की बरामदगी को लेकर परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस धन्यवाद दिया है।