गोपागंज से नमो नारायण मिश्रा:- शिकारी खुद यहां शिकार हो गया। गोपालगंज में अजगर को पकड़ने गए एक लड़के के ऊपर अजगर ने कर दिया जानलेवा हमला और उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हो गए। अजगर के जानलेवा हमले से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिससे युवक को आनन फानन में सदर अस्पताल में ले जाना पड़ा। लेकिन इस अजगर के हमला करने के बाद युवक का भाई वापस अजगर के पास पहुंचा और उसने अजगर को पकड़ लिया और अजगर को लेकर वह भी सदर अस्पताल पहुंच गया। घटना नगर थाना के हरखुआ गांव का है।
बताया जाता है कि नगर थाना के हरखुआ गांव के नहर के समीप एक अजगर को ग्रामीणों ने देखा। इस अजगर को पकड़ने के लिए गांव का एक लड़का सुजीत कुमार उसके पास पहुंचा। लेकिन अजगर के पास जैसे ही लड़का पहुंचा। अजगर ने उस लड़के के ऊपर ही हमला कर दिया। उसके सिर और शरीर पर कई जगह अजगर ने हमला कर जख्मी कर दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने लड़के को रेस्क्यू कर अजगर के चंगुल से बाहर निकाला। फिर पीड़ित को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इसकी अजगर के हमले की सूचना जब घर वालों को मिली तो युवक का बड़ा भाई भोला चौधरी हरखुआं गांव में नहर के पास पहुंचा और उसने करीब 4 से 5 फीट लंबे अजगर को पकड़ लिया। पकड़े हुए अजगर को लेकर वह सदर अस्पताल पहुंच गया। सदर अस्पताल में पहुंचे युवक को भी अजगर ने जकड़ लिया। सदर अस्पताल पहुंचे युवक भोला चौधरी का कहना है उसके भाई के ऊपर इसी अजगर ने हमला किया था। इसलिए वह अजगर को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा है। ताकि चिकित्सक इसे देखकर उसके भाई का सकुशल इलाज कर सके। हालांकि अजगर को देखने के लिए सदर अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। अजगर को देखकर इधर-उधर भागने लगे। लेकिन बाद में फिर अजगर को डॉयल 112 की पुलिस टीम को सौप दिया गया। पुलिस की टीम द्वारा पकड़े गए अजगर को वन विभाग की टीम को सौंपने की तैयारी की जा रही है।
बाइट – भोला चौधरी, पीड़ित का भाई