पुलिस ने 850 करोड़ के कैलिफोर्नियम पदार्थ के साथ तीन तस्कर को धर दबोचा , पुलिस पूरे मामले की कर रही है तहकीकात

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज पुलिस इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रही है अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गोपालगंज पुलिस कार्य करती है और उसका परिणाम भी सामने आता है, इसी कड़ी में  पुलिस ने 850 करोड़ रुपये का कैलिफोर्नियम पदार्थ के साथ तीन तस्कर को धर दबोचा है। पकड़े गए तस्कर की पहचान यूपी के कुशीनगर जिला के तमकुहीराज का रहने वाला छोटेलाल प्रसाद के रूप में किया गया है तो वहीं दूसरे और तीसरे तस्कर की पहचान चंदन कुमार गुप्ता और चंदन राम के रूप में किया गया जो  गोपालगंज के रहने वाला है। पुलिस पूरी कारवाई  कुचायकोट थाना क्षेत्र से किया है।  इस मामले में पुलिस ने बताया की  बरामद किए गए कैलिफोर्नियम पदार्थ का वजन 50 ग्राम है।

जानकारी के  मुताबिक  गोपालगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन तस्करों के द्वारा एक बहुमूल्य रेडियोएक्टिव पदार्थ की तस्करी की जा रही है ,सूचना के आधार पर एसटीएफ,एसओजी
और डीआईयू के टीम ने छापेमारी कर 50 ग्राम कैलिफोर्नियम पदार्थ के साथ एक तस्कर और दो लाइनर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्कर छोटेलाल प्रसाद यूपी के कुशीनगर का रहने वाला है।जबकि दोनो लाइनर चनदन राम और चनदन कुमार गुप्ता गोपालगंज का रहने वाला बताया जाता है।

बरामद कैलिफोर्नियम की कीमत इंटरनेट से प्राप्त इंफॉर्मेशन के आधार पर 1 ग्राम का करीब 17 करोड़ बताई जा रही है।और इस कैलिफोर्नियम पदार्थ का प्रयोग न्यूक्लीयर रिएक्टर से न्यूक्लीयर पावर के उत्पादन और साथ ही कई गंभीर बीमारी जैसे ब्रेन कैंसर को ठीक करने में होता है।

इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने व्हाट्सएप के माध्यम से बताया कि रेडियोएक्टिव पदार्थ की हैंडलिंग और अग्रतर जांच हेतु FSL की विशेष टीम को बुलाया गया है।और Departemnt of Atmoic Energy को भी सूचित किया गया है। हालांकि एसपी स्वर्ण प्रभात ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा है कि अभी इसकी सत्यता की जांच किया जा रहा है।जांच के बाद ही कुछ  बताया जा सकता है।

Share this Article