कोर्ट में पीड़िता की पिटाई गवाही के दौरान हुई घटना, केस  उठाने की धमकी

arun raj
arun raj
3 Min Read

मुजफ्फरपुर:- मुजफ्फरपुर के कोर्ट परिसर में एक रेप पीड़िता को आरोपियों द्वारा दौड़ा दौड़ा कर पिटाई किया गया , पिटाई करने के कारण पीड़िता गंभीर रूप से चोटिल हो गई ।चोटिल पीड़िता को परिजनों द्वारा मौके वारदात से ले जाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है।जहा से इलाज के बाद पीड़िता घर लौट आई।
वहीं पीड़िता द्वारा अभी तक  घटना के संबध कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।सिटी एसपी ने कहा की घटना की जानकारी मिली है। पीड़िता के आवेदन आने बाद आगे की करवाई की जायेगी।

दरअसल रेप मामले में केस नहीं उठाने पर आरोपितों ने सोमवार को कोर्ट परिसर में रेप पीड़िता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।सड़क पर गिरी पीड़िता आरोपितों से रहम की गुहार लगाती रही।फिर भी आरोपी उसके ऊपर लात-घूंसों की बौछार करते रहे।इस दौरान वहां पर खड़े लोग मूकदर्शक बने थे।और बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के परिजनों के साथ में भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की किया।
कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर हमला करने वाले आरोपी वहां से भाग खड़े हुए।जिसके बाद से परिजनों ने वहां पर मौजूद लोगों की मदद से पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़िता ने सदर अस्पताल में बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है वर्तमान में वह नगर थाना क्षेत्र में रहती है और मोतीपुर थाना क्षेत्र के आरोपी युवक के साथ उसकी शादी की बातचीत चल रही थी।और एक इस बीच किसी कारण से उसके माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं हुए।इस बीच आरोपी युवक ने उसके साथ रेप किया।इसको लेकर उसने नगर थाने में एफआईआर कराई थी। मामला कोर्ट में चल रहा है।इसके बाद से सभी आरोपी उससे नाराज थे।17 जुलाई को भी कोर्ट परिसर में आरोपी के परिजनों ने उसके साथ में मारपीट की थी जिसको लेकर नगर थाने में एफआईआर कराई थी।वही
पीड़िता की मां ने बताया कि सोमवार को भी केस की तारीख थी जिसमें वह पहुंची थी कोर्ट में कार्यवाही पूरी होने पर वह परिजनों संग घर पर जा रही थी। इस बीच सभी आरोपी वहां पर पहुंच कर उसे केस उठाने के लिए धमकाने लगे।पीड़िता ने कहा कि वह केस नहीं उठाएगी।और जिसके बाद आरोपी के मामा सहित अन्य परिजन आक्रोशित हो गए।

इस पूरे मामले में सिटी SP अवधेश दीक्षित ने बताया की सूचना प्राप्त हुई की एक पीड़िता के साथ कोर्ट परिसर में मारपीट और बदसलूकी की गई।लेकिन पीड़िता और उसके परिजन की ओर से अभी किसी प्रकार का शिकायत दर्ज नहीं करवाया।आवेदन आने के बाद आगे की करवाई की जायेगी।

Share this Article