पालीगंज(पटना) ;- पटना से सटे दुल्हिन बाजार थाना के कोरैया स्थित पीएनबी बैंक में अपराधियों द्वारा सोमवार के दिन के उजाले में एक बड़ी लुट की घटना को अंजाम दिया गया था हालंकि लूट की घटना के 24 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे वरीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक एंगल से जांच कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिरों को पकड़ने की कवायद की जा रही है।
दूसरी तरफ इस घटना को अंजाम देने वाले शातिरों को पकड़ने के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है इस पूरे मामले की जानकारी सिटी एसपी पश्चिम अभिनव धीमान ने दिया है उन्होंने बताया की पालीगंज डीएसपी-2 उमेश्वर चौधरी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है। इस टीम में पालीगंज थानाध्यक्ष सिगोड़ी , थानाध्यक्ष दुल्हिनबाजार ,थानाध्यक्ष बिक्रम ,थानाध्यक्ष बिहटा के साथ अन्य को रखा गया है।
बताते चले की अपराधियों ने अपने साथ बैंक में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को उखाड़ कर अपने साथ ले गए थे।इलाके में पिछले दिनों तीन-चार लूट की घटनाएं घटित हुई है। इसी के मद्देनजर एसआईटी का गठन किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया की पुलिस हर बिंदु पर जाँच पड़ताल में जुट गई। अपराधी दो बाइक पर पांच की संख्या में घटना को कारित किए है। इसके पहले उन लोगो ने रेकी भी किया था ,
एफएसएल टीम द्वारा सभी चिन्हित जगहों से अपराधियों के फिंगर प्रिंट उठाए गए है साथ ही डॉग स्क्वायड टीम के द्वारा भी जाँच करा कर आगे की कारवाई की जा रही है । वहीं हाल के दिनों में भी हुई घटनाओं में मिले सबूतों से भी घटना के सबूतों की मिलान किया जा रहा है । आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों के आने जाने का विडियो मिला है जिसमें सभी शातिर गिरोह के लोग हैमलेट व टोपी पहने दिखे है।