शेखपुरा:- पुलिस पदाधिकारी ,थानाध्यक्ष, एसआई समेत पुलिसकर्मी द्वारा काम में लापरवाही बरतने पर किए जाएंगे वरीय पुलिस अधिकारी द्वारा निलंबित। तो आप भी हो जाए सावधान नहीं तो आप भी हो सकते है निलंबित।
ताजा मामला शेखपुरा जिला का है जहां चर्चित पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने करंडे थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को निलंबित कर दिया है।
इस मामले में बलिराम कुमार चौधरी ने बताया है कि करंडे थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले बाइक चालक से अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था लेकिन करंडे थाना अध्यक्ष ने इसकी सूचना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को 15 घंटा बिलंब से दिया।
इस बात की जानकारी जब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को मिली तो उन्होंने यह बातें पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाया।
इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने काम में लापरवाही और वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश के उलंघन के आलोक में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को निलंबित कर दिया गया।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट की घटना की सूचना तत्काल वरीय पुलिस अधिकारी को दिया जाता तो हो सकता था की अपराधी रंगे हाथ पकड़ा जाता ,क्योंकि प्रतिदिन शेखपुरा जिला अंतर्गत संध्या सात बजे से 9:30 तक वाहन जांच की कारवाई होती है ।
बताते चलें कि इसके साथ ही दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर संबंधित पदाधिकारी के द्वारा थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया था और कहा गया था कि 107 की कार्रवाई करिए।लेकिन इसमें भी कुंदन कुमार ने अनियमितता दिखाते हुए कारवाई नहीं की और फिर मारपीट की घटना हो गई. इन्ही सब मामले में थाना अध्यक्ष को एसपी ने निलंबित कर दिया है।