मुजफ्फरपुर :- मुजफ्फरपुर जिले में तिरहुत नहर का तटबंध 50 फीट टूटने से कई गांव में फैला पानी, मौके पर आलाधिकारी कर रहे है कैंप। जिले के मड़वन प्रखंड के रक्सा गांव के पास नहर का तटबंध टूटा।तटबंध टूटने के कारण नहर का पानी सड़को पर कई फीट तक फैला जिससे
ग्रामीण में दहशत का बना माहौल बना हुआ है वहीं तटबंध टूटने की खबर से मौके पर ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी। तटबंध टूटने के कारण से गांव में फसलों को नुकसान की भी बात सामने आ रही है।
दरअसल देर रात रक्सा पंचायत के वार्ड 13 के पास में तिरहुत नहर करीब 50 फीट में टूट जाने के बाद आसपास के गांव में दहशत का माहौल हो गया और लोग रतजग्गा करने लगे, जिसके बाद ग्रामीण ऊंचे स्थान की ओर जाने को विवश ही गए।
जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे जल संसाधन विभाग के इंजीनियर और अंचल अधिकारी के द्वारा नहर के मेन गेट को बंद कराया गया है साथ ही पानी रोका गया है ताकि पानी और फैलने से रोका जा सके।
स्थानीय ग्रामीण ने बताया की देर रात को तिरहुत नहर का तटबंध टूट गया है।जिसके बाद पूरे गांव में आसपास के इलाकों में पानी भर गया।पानी आने के दौरान मेंकई लोग सो गए थे और सुबह जब उठे तो पूरे गांव में पानी भरा हुआ था।इस दौरान सड़को पर भी कई फीट पानी आ गया है जिसके कारण से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के कई वॉर्ड में पानी आने से लोगों के घर में पानी भर आया है जिसके बाद लोगो की और भी मुश्किल बढ़ गई है।इस दौरान कई सड़के जलमग्न हो गया है।
इस मामले में डीएम सुब्रत सेन ने कहा नहर का बांध टूटा है मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मी कैंप कर रहे हैं। इंजीनियर को तटबंध दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।इसमें दो दिन लगेंगे। नहर का तटबंध टूटने से कुछ गांव में पानी फैल गया है। किसी भी जान माल की क्षति नहीं हुई है। मरम्मती के बाद मामले की जांच करवाई जाएगी इसे लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पानी को रोक दिया गया है ताकि किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो।