सहरसा:- सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र के नवटोलिया में जमीनी विवाद में एक शख्स की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई , बदमाशो ने तकरीबन आधा दर्जन गोली मारकर मदन यादव नामक शख्स को मौत के घाट उतार दिया. इधर घटना के बाद पुलिस और FSL की टीम घटना स्थल पहुंचकर छानबीन में जुटी है, पुलिस ने मौके वारदात से चार खोखे बरामद किए हैं।
वहीं FSL की टीम कई साक्ष्य जुटाकर आगे की करवाई में जुटी है।
पुलिस ने हत्या मामले में फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ की जा रही है. आपको बता दें पतरघट थाना क्षेत्र के नवटोलिया में जमीनी विवाद में बदमाशो ने घर से बुलाकर मदन यादव को गोलियों से छलनी कर दिया है. मृतक के परिजनों का कहना है कि गांव के ही अशोक यादव के साथ पूर्व से ही जमीनी विवाद चल रहा था. जिसको लेकर बीते देर शाम मृतक विनोद यादव को खाने का दावत देकर घर से बुलाया और घर से 500 मीटर की दूरी पर उसकी हत्या कर दी।
परिजनों ने अशोक यादव, रामकुमार यादव, राकेश यादव, नीतीश यादव, सुधीर यादव, संतोष यादव सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस छानबीन करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है ।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है ,वहीं पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी है।