शेखपुरा:- बिहार के शेखपुरा जिला आज अपना 31 वा स्थापना दिवस मना रहा है इस मौके पर विकास दौड़ सह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी द्वारा किया गया, यह आयोजन शेखपुरा समाहरणालय परिसर में किया गया जहां से विकास दौड़ सह प्रभात फेरी का एडीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विकास दौड़ में स्कूली बच्चे सहित अन्य लोगो नें हिस्स लिया।आयोजित विकास दौड़ समाहरणालय से निकलकर चाँदनी चौक होते हुए वीआईपी रोड़ ,वाईपास स्थित श्यामा सरोवर पार्क पहुंचा।
इस दौरान स्कूली बच्चों ने विकास दौड़ के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जिले के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया,विकास दौड़ सह प्रभात फेरी श्यामा सरोवर पार्क में समाप्त हुआ।
इस आयोजन के बाद अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर जिला स्थापना दिवस मनाया ।जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला खेल मैदान में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।