निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में काम कर रहे दो मजदूर की हुई मौत,मचा कोहराम

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज में शौचालय के टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान जहा दो मजदूर की मौत हो गयी।वही इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मीरगंज थाना के बड़कागाँव कोल्ड स्टोरेज के समीप की है।
मृतक का नाम रंजन राम और पवन महतो है। दोनो मज़दूर फुलवरिया थाना के तुरकहा गांव के रहने वाले है।

बताया जाता है कि मीरगंज के बड़कागाँव निवासी असलम मिया अपने घर का शौचालय बनवा रहे थे। दोनो मजदूर रंजन राम और पवन महतो शौचालय के टंकी के अंदर घुसकर सेंटरिंग हटा रहे थे।उसी दौरान दम घुटने से दोनो मजदूर की मौत हो गई ।
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया ।ग्रामीणों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गयी है।

बताते चले कि एक सप्ताह पूर्व भी मांझा थाना के फुलवरिया में शौचालय का सेंटरिंग खोलने के दौरान दो लोगो की मौत गई थी।

इसलिए कुश मीडिया ट्वेंटी फोर लोगों से अपील करता है कि इस तरह के कार्य सोच समझ कर करें ताकि आगे से कोई ऐसी घटना न घटे जिससे कि लोगों और उसके परिजनों को परेशानियों का सामना नहीं है पड़े।

Share this Article