चाकू गोदकर पहले पुजारी की हत्या फिर चोरों ने चुराया अतिप्राचीन अष्ट धातु के मूर्ति

arun raj
arun raj
2 Min Read

सीतामढ़ी:-सूबे में अपराध इस तरह से बढ़ गया है मानो की अपराधियों को पुलिस प्रशासन का डर ही  नहीं है आए दिन हत्या,लुट, डकैती जैसी संगीन अपराध को  अपराधी अंजाम दे रहे हैं वहीं भगवान की मूर्ति भी चुराने से पीछे नहीं हट रहे हैं बदमाश, ऐसे  बदमाशों को भगवान से भी डर नहीं है ।


हालांकि घटना होने के बाद पुलिस साक्ष्य जुटाकर अपरधियों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजती है लेकिन अपराधी है जो सुनने का नाम ही नहीं लेते है ।इसी कड़ी में बेखौफ बदमाशों ने सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर  स्थित एक मंदिर में पुजारी की हत्या करने के बाद मंदिर में स्थित अतिप्राचीन अष्ट धातु की मूर्ति बदमाश लेकर नौ दो ग्यारह हो गए । इस घटना की सूचना मिलते ही आस पास के गांव में सनसनी फैल गई देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचा गए वहीं मौके वारदात पर पुलिस पदाधिकारी भी दल बल के साथ पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं।

इस पूरे मामले पर डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मृत पुजारी की पहचान मोतिहारी के  पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सकिन भंडार गांव रहने वाले सुगम झा के रूप में किया गया है और यह पिछले दो वर्षों से यहां रहकर राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना करते थे लेकिन शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा पुजारी की हत्या कर दिया गया है और मंदिर से  मूर्ति की चोरी चोरों द्वारा कर लिया गया है ।


वहीं उन्होंने बताया की FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम को सूचना कर दिया गया है आने के बाद आगे की कारवाई किया जाएगा।
हालंकि इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है।

Share this Article