दरभंगा – जिले के मब्बी थानाध्यक्ष सहित थाना के पुलिस पर एक युवक मिथुन मांझी ने बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अपने घटना की जानकारी वरीय अधिकारी को दी है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुरे मामले के जांच सदर SDPO अमित कुमार से करने की बात कही है। फिलहाल पीड़ित युवक खुद अपना इलाज़ दरभंगा के DMCH अस्पताल में करा रहा है। पुलिस पिटाई के कारण युवक के सर,पीठ और आँख में जयादा चोट लगी है। फिलहाल उसे आँख में बहुत ज्यादा तकलीफ हो रही है।
पीड़ित युवक मिथुन मांझी की माने तो मिथुन अपने गांव के एक साथी पंकज के साथ गांव जा रहा था। तभी मब्बी थाना के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त दिखाई दिया। वह अपनी बाइक को रोक लिया। मब्बी थाना की पुलिस सड़क को क्लियर करवा रही थी। पुलिस ने उसे दूसरी तरफ से जाने को कहा। लेकिन उलटी दिशा से जाने के कारण वह बाइक आगे बढ़ा कुछ दूरी पर रुक सड़क के दोनों तरफ आने जाने वाले गाड़ी को देखने लगा। बाइक रुकी देख चंद सेकेण्ड के अंदर वह उपस्थित पुलिस कर्मी गाली देते हुए बाइक को आगे बढ़ने की बात कहने लगे।
फिर उसने बाइक को आगे ले जाकर सड़क किनारे खड़ा किया। फिर थाना प्रभारी के पास पीड़ित युवक जाकर गाली देने का कारण पूछा। तो वहां पर तैनात पुलिसकर्मी अपना आपा खो दिया और युवक के साथ गाली गलौज करते हुए पीड़ित और उसके साथी पंकज के साथ मारपीट करते थाने ले गयी। जहां उनके साथ बेहरहमी के साथ मारपीट की गई। बाद में चौकीदार और ग्रामीणों की पहचान पर मिथुन को छोड़ दिया गया। इसके बाद जख्मी मिथुन अपना इलाज़ कराने DMCH अस्पताल पंहुचा।
जहा डाक्टर ने पहले उसका सीटी स्कैन कराया बाद में आँख के डाक्टर से भी दिखने की सलाह दी है। फिलहाल मिथुन DMCH अस्पताल के सर्जरी विभाग में भर्ती है। वही मिथुन का साथी पंकज को मामूली चोट होने के कारन वह घर जा चूका है | वही घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने पुरे मामले के जांच के आदेश दिए है। और जांच का जिम्मा सदर SDPO अमित कुमार को दिया है। वही उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ कारवाई की जाएगी।