गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- एक बार फिर से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सक्रिय बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया निर्मित 04 ग्लोक पिस्टल भी बरामद किया है।
यह पूरी कारवाई पुलिस द्वारा कुचायकोट थाना के बलथरी चेकपोस्ट पर किया , गिरफ्तार कुख्यात अपराधी कमल रावत राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है।जबकि दूसरा कुख्यात अपराधी संतनु शिवम ,मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।
वहीं इस पूरे मामले पर प्रकाश डालते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कुचायकोट पुलिस ने दो अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।दोनो हथियार तस्कर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य है।जिसमे एक हथियार तस्कर जो राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है।उसके पास से 04 विदेशी इंपोर्टेड पिस्टल बरामद किया गया है।दोनो गिरफ्तार तस्करों से एसडीपीओ प्रांजल कुमार और डीआईयू के टीम के द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि इस गैंग के द्वारा मुज्ज्जफरपुर और मोतिहारी जिले में बड़ी घटना का अंजाम देने का इरादा था। एसपी ने कहाकि अग्रतर अनुसंधान के लिए अजमेर और अन्य सम्बंधित जिलों की पुलिस से संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस दोनो अपराधियों को रिमांड पर लेकर आगे भी पूछताछ कर कारवाई करेगी।