सावन की शुरुआत पहली सोमवारी से,बाबा गरीब नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए किया गया है विशेष व्यवस्था

arun raj
arun raj
2 Min Read

मुजफ्फरपुर:- श्रावणी मेला की शुरुआत कल यानी पहले सोमवारी के साथ शुरू हो रही है और इसे लेकर सभी शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
वहीं आज रात्रि 12:00 के बाद श्रद्धालुओं का  मंदिर पहुंचना शुरू हो जाएगा इसे लेकर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है। इस मंदिर में बड़ी संख्या में कांवरिया और डाक बम का जत्था पहुंचता है। और बाबा को जल अर्पित करते है ।

वहीं मंदिर प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं से अपील किया है कि आप सुबह 7:00 के बाद ही जलाभिषेक करें क्योंकि देर रात के बाद कावरियों और डाक बम का जत्था पहुंचता है जिन्हें किसी तरह का बाबा को जलार्पण करने में परेशानी न हो इसलिए मंदिर के पुरोहितों ने आम लोगों से अपील किया  है।

बाबा गरीब नाथ मंदिर के महंत और पुरोहित अभिषेक पाठक ने बताया कि हमारी तैयारी पूरी है और जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी किया है।एक लाख श्रद्धालु के आने की संभावना जताई जा रही है।रात्रि 12:00 बजे के बाद  से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा ऐसे में ही सामान्य भक्त सुबह 7:00 के बाद ही जलाभिषेक करें।रात्रि 12 के बाद से सुबह तक कांवरिया सामान्य कांवरिया और डाक बम जलाभिषेक करेंगे उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसको लेकर यह अपील किया गया है।

Share this Article