गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- सूबे में पूर्ण शराब बंदी है इसके बाबजूद भी शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है , शराब माफिया किसी डर भय के शराब का कारोबार कर रहे हैं।वहीं गोपालगंज पुलिस कुख्यात शराब माफिया बबलू यादव को जादोपुर से धर दबोचा है।
बताया जाता है जादोपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर कुख्यात शराब माफिया को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
इस पूरे मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जादोपुर के समीप घेराबंदी कर कुख्यात शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी को शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन मामलों में तालाश थी। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी से गहन पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि कुख्यात शराब माफिया पर गोपालगंज के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि यह लंबे समय से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश में भी पुलिस छापेमारी कर चुकी थी। बबलू यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
साथ ही एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कुख्यात शराब माफिया के संपति की जांच करायी जाएगी। नये कानून में पुलिस को अधिकार है कि अवैध तरीके से अर्जित की गयी संपति को जब्त कर सकती है।