एक साथ तीन हत्या ,पूरा इलाका दहशत में ,एक महिला बची जिसका चल रहा है इलाज ,पुलिस जांच में जुटी

arun raj
arun raj
3 Min Read

सारण:- सारण से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां एक ही परिवार के तीन लोगों को अपराधियों ने धारदार हथियार से काटकर मौत के नींद सुला दिया यह पूरा मामला मंगलवार को देर रात की जहां एक परिवार के लोग सो रहे थे तभी अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई वहीं एक महिला किसी तरह से बच गई है जो इस घटना की चश्मदीद गवाह हालांकि उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल महिला का  उपचार एकमा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. पूरा मामला सारण जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत धनाडीह गांव का है. जहां, पिता और उसकी दो पुत्री की धारदार हथियार से मार-मार कर हत्या कर दी गई है. जबकि नींद खुलने के बाद महिला किसी तरह अपनी जान बचाई है. हालांकि वह फिलहाल उपचार रत है. मृतक की पहचान जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के 50 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर सिंह, उनकी 17 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी एवं 15 वर्षीय पुत्री आभा कुमारी के रूप में की गई है.

इस घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. गंभीर स्थिति में महिला को एकमा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. वही पुलिस ने इस तिहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह महिला के मौखिक बयान के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है. हालांकि सूत्रों की माने तो उनके द्वारा हत्या की बात स्वीकार भी कर ली गई है. फिलहाल जांच जारी है. हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. वहीं तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है. जहां पंचनामा की प्रक्रिया की जा रही है.
वहीं इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है जिसके कारण कोई भी मुंह खोलने से  परहेज कर रहा है
तिहरे हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया यह तो फिलहाल जांच का विषय है. लेकिन तिहरे हत्याकांड का दहशत गांव में इस प्रकार है कि गांव का कोई भी व्यक्ति कुछ भी कहने से परहेज कर रहा है और पुलिस को देखते ही कन्नी काटकर निकल जा रहा है. कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. आलम यह है कि गांव में तिहरे हत्याकांड के बाद एक भी ग्रामीण अथवा पड़ोसी भी पोस्टमार्टम कक्ष नहीं पहुंचा है. जिससे  अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस तिहरे हत्याकांड का गांव में कितना दहशत है.

Share this Article