मधेपुरा:- इस समय एक बड़ी खबर मधेपुरा से निकलकर आ रही है जहां अपहृत छात्र को पुलिस ने 5 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। और इस मामले की जानकारी देते हुए मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने बताया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार ने पुलिस को सूचना दिया की उनका बेटा बाबू प्रणय मधेपुरा आया था जो कि लापता हो गया और कुछ ही देर बाद उनके भाई रोहित कुमार को फोन पर 10 लाख रुपये फिरौती की मांग भी किया गया।
इस मामले की गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी प्रवेंद्र भारती, सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार, गम्हरिया थाना अध्यक्ष एवं टेक्निकल टीम द्वारा संयुक्त रूप से अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में इस कांड में अलग अलग पहलू सामने आए ,हालांकि इस दौरान पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध लड़को को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ के क्रम में यह जानकारी मिली इस कांड को एक योजना के तहत अंजाम दिया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए नाबालिग दीपक और विवेक से पूछताछ के दौरान बताया कि बाबू प्रणय के परिजनों से पैसे ऐंठने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है और इसे अपहरण का रूप दिया गया।
एसपी ने बताया कि गठित टीम के द्वारा अपहृत छात्र बाबू प्रणय को सुखासन रोड से सकुशल बरामद किया गया। वही कांड में शामिल दोनों नाबालिग लड़कों को न्यायिक एक्ट के निरुद्ध किया जाएगा। इस कांड में पुलिस गहनता से आगे की तफ्तीश में जुटि हुई है। इस पूरी घटना के सूत्रधार तथा अन्य शामिल लोगों को चिन्हित कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।