ग्रामीण विकास पदाधिकारी अपने ही रचा था अपहरण का झूठी साजिश

arun raj
arun raj
1 Min Read

पटना :(बख्तियारपुर):- सहरसा हटिया कोसी एक्सप्रेस से कथित रुप से अगवा ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार पाठक को पुलिस ने बख्तियारपुर के एक होटल से बरामद कर लिया है।
इस बात की जानकारी खुद रेल एसपी ने दिया है उन्होंने बताया कि दीपक कुमार के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने तकनीकी जांच कर कथित रुप से अगवा नव चयनित ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार को बरामद कर लिया गया है।

दीपक कुमार हाथीदह स्टेशन से गया के लिए कोसी एक्सप्रेस पर सवार हुए थे और खुसरुपूर से उनके अपहरण की जानकारी पुलिस को दी गयी थी।प्रारंभिक जांच में अपहरण का यह मामला फर्जी निकला,साथ ही ग्रामीण विकास पदाधिकारी के रुप में उनका चयन भी जाली निकला है।
कथित ग्रामीण विकास पदाधिकारी ने अपहरण की खुद ही झूठी साजिश रच परिजनों को अपहरण की जानकारी दी थी।रेल पुलिस अब इस फर्जी और जालसाज ग्रामीण विकास पदाधिकारी से गहन पूछताछ कर आगे की कारवाई में जुट गईं है।

Share this Article