गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- एक बार फिर पुलिस की तत्परता रंग लाई है और एक बड़ा मामला को पुलिस ने महज कुछ ही घाटों में सुलझा लिया है।
हम बात कर रहे हैं गोपालगंज जिला का जहां मदरसा का 18 बच्चे अचानक से गायब हो गए बच्चों के गायब होने के बाद पूरा हडकंप मच गया। वहीं इस बात की सूचना तुरंत मौलाना ने पुलिस को दिया ,
सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और तत्परता से काम करते हुए पुलिस ने सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है।
यह पूरा मामला गोपालगंज जिला के बरौली थाना क्षेत्र के संदली मदरसा का बताया जा रहा है। जहां सभी बच्चे मुहर्रम की छुट्टी नही मिलने से नाराज थे बच्चे। पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि मौलाना के द्वारा मुहर्रम को लेकर छुट्टी नहीं दी जा रही थी। इसी बात से नाराज बच्चों ने रात के दो बजे अपने घर (बेतिया) के लिए निकल गए। मदरसा से अचानक बच्चों के गायब होने के बाद मदरसा के सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे है।
वहीं पुलिस मदरसा के मौलाना से इस पूरे मामले पर पूछताछ कर रही है।
गनीमत रही कि सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया नही तो बड़ी घटना घट जाती तो एक सवालिया निशान खड़ा हो जाता।

वही इस पूरे मामले पर प्रकाश डालते हुए गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एक मदरसा से 18 बच्चे गायब होने की सूचना पर कारवाई करते हुए सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है और उनके परिजनों को सौंप दिया गया है,और आगे की कारवाई की जा रही है।