दानापुर से पशुपति नाथ:- अपराधी हुए बेखौफ , शुक्रवार की शाम काम खत्म कर बाइक से लौट रहे सेटिंग मिस्त्री को अपराधियों ने गोलीमार कर मौके वारदात से गए फरार ,गोली लगने के कारण बाइक सवार मिस्त्री का बाइक अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से जा टकराया जहां वह गिर गया।
गंभीर अवस्था में बाइक सवार को दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
यह पूरा मामला दानापुर थाना के गोरा बाजार के पास का है। वहीं बाइक सवार मृत की पहचान दानापुर के पंचवटी नगर भट्ठा रोड के रहने वाले दीनानाथ राय के 35 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार के रूप में किया गया है।
बताते चले की मृत युवक घर से सुबह काम करने के लिए बाइक से निकला था और शाम को काम खत्म कर लौट रहा था तभी गोरा बाजार के पास बाइक से पीछा कर रहे अपराधियों ने मौका मिलते ही जितेन्द्र को गोली मार दी।
सूचना मिलते ही दानापुर एएसपी दीक्षा,थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज दलबल के साथ मौके वारदात पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गए है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं मृतक के पत्नी कंचन ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे के आसपास बात हुई थी बाजार से समान लाने के लिए बोले थे।
इस पूरे मामले पर दानापुर एएसपी दीक्षा ने बताया की सूचना मिली की गोरा बाजार मे एक बाईक सवार का एसीडेंट हो गया घटना स्थल पर पहुँचने के बाद पता चला की युवक को गोली भी मारी गई है आस पास के सी सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहा है अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है
अपराधियों ने बाइक सवार मिस्त्री को मारी गोली,हो गया मृत्यु