गांधी जी की मूर्ति मंगल तालाब से गायब-राकेश कपूर

arun raj
arun raj
2 Min Read

पिछले दिन असामाजिक तत्वों द्वारा पटना सिटी के ऐतिहासिक गाँधी सरोवर, मंगल तालाब के पुराने उद्यान (चमन) में स्थापित प्राचीन मोहनदास करमचंद गाँधी जी की मूर्ति को गायब कर दिया गया है। इस मूर्ति को बिहार के प्रसिद्ध मूर्तिकार स्व0दामोदर प्रसाद अंबष्ट ने बनाया था और वे पटना सिटी के दुन्दी बाजार के निवासी थे।

ज्ञात हो कि इसके पूर्व में भी अज्ञात लोगो ने गाँधी जी की इसी प्रतिमा को खंडित कर दिया था। वैसे उनकी मूर्ति को दो बार पहले भी भी छतरी सहित तोड़ा गया था। इस बार तो मूर्ति ही गायब कर दी गई है।

पटना जिला सुधार समिति के महासचिव राकेश कपूर ने बयान जारी करते हुए इस चोरी की घोर भर्त्स्ना की है। उन्होंने कहा है कि वह मूर्ति कीमती नहीं थी। जिससे यह समझा जाए कि तस्करों ने उसे चुराया होगा। उन्होंने कहा है कि यह एक ख़ास विचारधारा वाले लोगों का काम है। ये ऐसे लोग हैं जिन्हें गाँधी की विचारधारा से चिढ़ है। वे समझते हैं कि गाँधी की मूर्ति हटा देने से या नष्ट कर देने से उनके विचारों को नष्ट किया जा सकता है।

राकेश कपूर ने दुःख प्रकट करते हुए कहा है कि ऐसे लोग गाँधी के विचारों के महत्व को नहीं समझ रहे हैं। पूरी दुनिया आज गाँधी के सत्य अहिंसा के सिद्धांत को आदर की दृष्टि से देखती है वहीं इस देश में ही उनके विचारों को झूठलाने की कोशिश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि श्री कपूर ने क्षेत्र के चौक थाना में घटना की सूचना वाट्सप पर थाना अध्यक्ष को दे दी है।

Share this Article