पटना सिटी से अरुण कुमार:- सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने आज पटना के गायघाट से कंगन घाट के बीच नवनिर्मित जेपी गंगा पथ का लोकार्पण किया। यह पथ आज से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है वहीं मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने तीसरे फेज के लोकार्पण पर काफी खुशी जताई है।
बताते चले की गंगा पथ के निर्माण के निर्माण से पटना वासियो के साथ-साथ पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा घूमने आने वाले देश-विदेश से दर्शनार्थियों को भी इस पथ से आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस पथ के निर्माण से पटना में भीषण जाम लगने की समस्या से भी काफी हद तक लोगों को निजात मिल पाएगी।
नवनिर्मित यह जेपी गंगा पथ 3.4 किलोमीटर लंबा है। इसके तीसरे फेज के निर्माण से आम लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखा गया। इससे पूर्व 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आगमन के दौरान इसी पथ से पटना साहिब तख्त श्री हर मंदिर गुरुद्वारा पहुंचे थे।
आपको बता दे कि इस पुल के निर्माण से दीघा, गायघाट, कंगन घाट के बीच लोगों के आवागमन में काफी हद तक सुविधा मिलेगी। इससे समय भी बचत होगी। लोगों को लंबी जाम से भी निजात मिल जाएगा। काफी लंबे समय से लोगों को इस पुल के निर्माण का इंतजार था। लोगों ने बताया कि यहां के पटना साहिब, बड़ी पटन देवी, छोटी पटन देवी, जल्ला हनुमान मंदिर, मां शीतला मंदिर, जैन मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण दार्शनिक स्थल को भी दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु सुविधा पूर्वक यहां पहुंच पाएंगे।
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस वालों के द्वारा भाजपा और जदयू के कार्यकर्ताओं के रोके जाने से कार्यकर्ताओं ने इस पर रोस प्रकट किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला था। जिसके कारण हम लोग यहां पहुंचे हैं, लेकिन पुलिस वालों द्वारा कार्यक्रम स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही उन्हें रोक दिया गया। जिससे भाजपा के एक कार्यकर्ता संजीव यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने और शोभा बढ़ाने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस वालों ने उनके साथ ऐसा रवैया किया जैसे वह कोई आतंकवादी है। उन्होंने बताया कि पुलिस वालों द्वारा उन्हें धक्का दे दिया गया और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से रोक दिया गया।
सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने गायघाट से कंगन घाट तक के बीच का नवनिर्मित पथ का किया लोकार्पण