गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज में ट्रक पलटने से जहा कार चालक सहित महिला सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गयी।वही क्रेन के मदद से दोनो का शव बाहर निकाला गया। घटना सिधवलिया थाना के फुटनीगंज एन एच 27 के समीप की है। मृतक का नाम सतिभा कुमारी और मनंजय कुमार यादव है।
सतिभा कुमारी सिधवलिया थाना में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थी। मृतक महिला सब इंस्पेक्टर सतिभा कुमारी बेगुसराय जिले के परना गांव की निवासी थी। वही आल्टो कार चालक मनंजय कुमार यादव सिधवलिया थाना के ब्रम्हपुरवा शेर गाँव का रहने वाला था। बताया जाता है कि सतिभा कुमारी निजी आल्टो कार से चालक मंजय कुमार यादव के साथ कोर्ट के संबंधित कार्य से गोपालगंज आ रही थी। इसी बीच सिधवलिया थाना के फुटनीगंज के समीप BR28GA-6639नंबर का सीमेंट लदा ट्रक उनके अल्टो कार पर पलट गया। इस हादसे में दोनों सतिभा कुमारो और मनंजय कुमार यादव दबने से मौत हो गयी। इ
स घटना के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनो का शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में मातम का माहौल है।