नवादा(बिहार):- नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र से एक अजीबो गरीब मामला सामने आ रहा है जहां अज्ञात लोगों ने एक गांव के तीन वर्षीय बच्ची के साथ गलत काम करके नदी किनारे मुंह में पट्टी बांध कर फेंक दिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं घटना के बाद परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस पूरे मामले पर बच्ची के चाचा ने बताया कि रात में हम लोग घर में सोए हुए थे इस दौरान देर रात किसी अज्ञात लोगों ने मेरी भतीजी को उठाकर ले गए और गलत काम करके फेक दिया।
जब हम लोगों को नीद खुली तो बच्ची को न देखकर इधर उधर खोजबीन शुरू किया तो जानकारी मिला की बच्ची को नदी किनारे मुंह में कपड़ा बांध कर फेका हुआ है जब हमलोग वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से काफी वह रहा है ।
तत्काल इस बात की जानकारी हमलोगों ने थाना को दिया ,जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां 3 वर्षीय बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है
वहीं मामले में एसआई कमलेश कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों ने दुष्कर्म की बात कही है। सूचना मिलते ही हम लोगों ने बच्ची को अस्पताल में लाकर इलाज करवा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा। परिवार के लोगों ने बच्ची के साथ गलत काम की घटना की बात कह रहे हैं। इस पूरे मामला की जांच महिला थाना प्रभारी के द्वारा की जा रही है।
वहीं नए कानून के तहत दुष्कर्म के मामला में एफएसएल टीम का गठन किया गया है। जिस स्थान से नाबालिक के साथ दरिंदों ने घटना को अंजाम दिया है वहां पर फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच की गई है। उसके बाद फॉरेंसिक टीम सदर अस्पताल पहुंच कर जांच कर रही है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हम पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक मांझी सदर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कहा कि नए कानून का पहला घटना नवादा में घटा है और इस घटना की घोर निंदा किया हैं। वहीं उन्होंने सरकार से मांग किया है की जो भी अपराधी है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और जल्द से जल्द जो अपराधी है उसकी गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा सुनिश्चित किया जाए।