डॉक्टर की लापरवाही से महिला की प्रसव के बाद तबियत बिगड़ी और हो गई मृत्यु,परिजनों ने लगाया आरोप

arun raj
arun raj
1 Min Read




गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- एक बार फिर से निजी क्लीनिक के लापरवाही का मामला सामने आया है जहां प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। यह पूरी घटना गोपालगंज जिला के अम्बेडकर चौक के पास की है । परिजनों की माने तो डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई है।
इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक के सामने जमकर बबाल काटा,घटना की सूचना मिलते है नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया और पीड़ित परिजनों से लिखित आवेदन लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताते चले की मृतक पूजा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने शहर के अंबेडकर चौक के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां
बुधवार की रात पूजा देवी का ऑपरेशन किया गया जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
बच्ची के जन्म देने के बाद मृतक पूजा देवी की तबियत बिगड़ने लगी  और उसकी मौत हो गई।
मृतक पूजा देवी यूपी के कुशीनगर जिले के फागू छपरा गांव निवासी संजय शर्मा की पत्नी थी।

TAGGED:
Share this Article