बिहार के नवादा से दर्दनाक खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दे कि यह पूरा मामला सोमवार का है। जहां नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महरथ गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। जहां मृत युवक की पहचान महरथ गांव निवासी स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह के पुत्र धीरज कुमार के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने नए मकान में पानी देने के लिए जा रहा था तभी पहले से बिजली का तार गिरा हुआ था और वह बिजली के तार की चपेट में आ गया जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।