कारोबारी की पत्नी ने अपार्टमेंट के चौथी मंजिल से कूद कर जीवन लीला कर ली समाप्त

arun raj
arun raj
4 Min Read

गया:- हार्ड वेयर कारोबारी की पत्नी ऋचा सेठ ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।
सर के बल जमीन पर गिरने की  से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही ऋचा की मौत हो गई। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना शनिवार की सुबह की है  बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका का पति राजन सेठ वॉशरूम में था। तभी उसकी पत्नी ने चौथी मंजिल से छलांग लगा कर अपनी जान दे दी। मृतका का 4 वर्ष का एक लड़का है। यह घटना रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा मोड़ के निकट की है। इस मामले में मृतका के पति राजन कुछ भी जानकारी देने से मना कर रहा है। वह क्रोधित हो जा रहा है। वहीं घटना के बाद मौके पर राजन सेठ के घर वाले नहीं पहुंचे थे जबकि ससुराल वाले मौके पर पहुंचे थे।
वह भी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। खास बात यह भी की राजन सेठ के ससुराल वाले उसके फ्लेट में नहीं गए थे। वे फर्स्ट फ्लोर की सीढ़ियों पर ही बैठे थे। गौरतलब है कि जिस अपार्टमेंट में राजन रहता हैं वह सात मंजिला है। चौथी मंजिल के 403 नम्बर प्लैट में राजन सेठ अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

जानकारी के अनुसार राजन सेठ बीते कुछ दिनों से बिजनेस टूर पर थे। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली गए हुए थे। वे कल ही रात दिल्ली से वापस लौटे थे। रात भर में ऐसा क्या हुआ कि सुबह में उसकी पत्नी ऋचा सेठ ने सुसाइड करने का मन बना लिया। यह सवाल राजन सेठ के जानने वालों के बीच कौंध रहा है। यही नहीं किचन में खून के धब्बे भी गिरे पड़े मिले हैं। यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि राजन के जानने वाले भी आन रिकार्ड कुछ भी बोलने से कन्नी काट रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि राजन सेठ का हार्डवेयर का अच्छा कारोबार है। उसका अपना पैतृक घर रेलवे सिनेमा घर के पास है। लेकिन वह वहाँ बीते कुछ वर्षों से नहीं रह रहा था। पिता से उसकी अनबन हो गई थी। दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। लोगों का कहना है कि राजन थोड़ा गर्म दिमाग का है। उसने पिता से झगड़ा कर के अपना सिर 4 वर्ष पूर्व मुंडवा लिया था। बीते दिनों वह लोन के लिए बैंक का भी चक्कर लगा रहा था।

वहीं अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि ऋचा को शुक्रवार को अपने बच्चे के साथ कैम्पस में मस्ती करते हुए देखा गया था। उस समय तो सबकुछ ठीक लग रहा था। यही नहीं घटना से पहले सुबह के समय राजन सेठ को भी अपने 4 साल के बच्चे के साथ खेलते हुए देखा गया था। उस समय भी सबकुछ सामान्य लग रहा था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऋचा डिप्रेशन की शिकार भी थी। उसे बीते एक वर्ष से कोई बीमारी थी जो ठीक नहीं हो रहा था।

इधर रामपुर पुलिस इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक इस मामले में मृतका पक्ष से किसी का आवेदन नहीं आया है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। लोगों से पूछताछ कर रही है। कोई ठोस जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article