गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- अपराधी बेलगाम हो गए है बेखौफ होकर किसी भी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं राजधानी पटना हो या बिहार के किसी अन्य जिला ,सभी जगह अपराधी बेलगाम होकर हत्या और लूट जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं ,लगता है की अपराधियों को पुलिस का डर ही नहीं है।
हालांकि पुलिस प्रशासन किसी भी तरह के अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले शातिरों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजते हैं लेकिन अपराधी अपराध की घटना को अंजाम दे ही डालते है।
इसी कड़ी में फिर से एक बार बिहार के गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर
चलते बनें,गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने युवक के बेहतर इलाज लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
वहीं घायल युवक की पहचान पुलिस ने अमीर नट के रूप में किया है और यह कुख्यात अपराधी सद्दाम नट का भाई है फिलहाल सद्दाम नट जेल में बंद हैं।
बताते चलें कि यह पूरी घटना रविवार की देर रात की है जब अमीर नट मीरगंज से अपने गांव जा रहा था। तभी सबेया फील्ड के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दिया।
इस मामले में गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मीरगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के पैर में गोली मारी गई है,पीड़ित को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है। घायल के फर्द बयान के आधार पर पुलिस करवाई कर रही है। जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपराधी हुए बेलगाम , बाइक सवार युवक को मारी गोली