राजग प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने पटना साहिब से किया नामांकन

arun raj
arun raj
1 Min Read

पटना :- एनडीए के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री निवर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से आज अपना नामांकन भरा।श्री रवि शंकर प्रसाद ने आज सुबह नागेश्वर कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पहले अपनी पत्नी श्रीमती माया शंकर के साथ पूजा किया उसके बाद अनुराधा प्रसाद समेत दो अन्य बहनों ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।

अपने घर से वे सीधा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँचे जहां जन-आशीर्वाद सभा में सैकड़ों कार्यकर्ता तथा बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध नागरिक श्री रविशंकर प्रसाद को अपना आशीर्वाद और समर्थन देने इकट्ठा हुए थे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा,विस अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, राज्यसभा सांसद भीम सिंह, मंत्री प्रेम कुमार,एनडीए घटक दल के चिराग़ पासवान, महाचन्द्र प्रसाद सिंह भी मंच पर श्री प्रसाद के समर्थन में उपस्थित थे। जन आशीर्वाद सभा के बाद प्रत्याशी रवि शंकर प्रसाद ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के साथ पैदल ही भाजपा प्रदेश कार्यालय से आयकर गोलंबर तक यात्रा की, जहां से वे पुनः गाड़ी में बैठकर नामांकन के लिए कार्यालय प्रस्थान कर गये।

Share this Article