मनेर:- पुलिस प्रशासन अपराधियो पर लाख लगाम लगाने की कोशिश करता है लेकिन अपराध रुकने का नाम नही ले रहा है। अपराधियो के हौसले बुलंद है। ताजा मामला राजधानी से सटे मनेर का है जहाँ अपराधियो ने एक युवक की हत्या कर शव को जमीन में दफन कर दिया। पुलिस ने तीन माह बाद नरकंकाल को बरामद किया है। इस दौरान फोरेंसिक टीम के अलावे कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
मनेर थाना क्षेत्र के गोरैया स्थान गांव के रहने वाले मक्कू राय अपने रिश्तेदार के यहां मनेर स्थित सुअर मरवा गांव तीन माह पूर्व बीते 12 जनवरी को गया हुआ था। इस बीच अपराधियो ने उसे अपहरण कर लिया। उसके बाद युवक की हत्या कर पास के ही गांव अदलचक के सुनसान जगह के पास एक पेड़ के नीचे दफन कर दिया। युवक के दफन शव को तीन महीने बाद पुलिस ने नरकंकाल को बरामद किया है। जमीन से खुदाई कर युवक के नरकंकाल निकाली गई।
इस दौरान स्थानीय मनेर थाना की पुलिस , एफएसएल टीम एवं मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में गड्ढे से खुदाई कर नरकंकाल को निकला गया। नरकंकाल मिलते ही इलाके में सनसनी फैला गई। मनेर थाना की टीम ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर डीएन टेस्ट के लिए भेजा है। इस दौरान मौके पर लोगो की भीड़ जुटी रही। इधर परिवार वालो के बीच कोहराम मचा गया। घटना के संबंध में मृतक की मां ने बताया कि 12 जनवरी से ही अपने चचेरे भाई के साथ सुअर मरवा गांव फुफेरी बहन के यहां गया हुआ था।
बता दे कि गौरेया स्थान नागा टोला के निवासी दीनानाथ राय का 28 वर्षीय पुत्र मक्कू कुमार घर से अपने चचेरे भाई के साथ निकाला था। लेकिन परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस गंभीर नही हुई। शिकायत 14 जनवरी को करने के बाद पुलिस प्राथमिकी 4 फरवरी को करीब 18 दिन बाद दर्ज की। मनेर थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति का जमीन के अंदर से नरकंकाल बरामद किया गया हैं, नरकंकाल को डीएन टेस्ट के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। और अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है